थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर तय की प्राथमिकताएं, लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की चेतावनी
बागेश्वर। जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार, 28 नवंबर को पुलिस कार्यालय सभागार में उन्होंने जनपद के सभी थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा संबंधित पोर्टलों पर समय से रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा।







