logo

कमरे में ताला, फिर भी बाइक से बैटरी और पेट्रोल चोरी

खबर शेयर करें -

छह दिन बाद मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू; ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की

कांडा। कांडा तहसील के देवलेत गांव में कमरे के अंदर खड़ी बाइक से बैटरी और पेट्रोल चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि बाइक जिस कमरे में खड़ी थी, उस कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। पीड़ित की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने के करीब छह दिन बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

पीड़ित युवक के अनुसार उसकी बाइक कमरे के अंदर खड़ी थी और कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। इसके बावजूद अज्ञात लोगों ने बिना ताला तोड़े या खोले किसी तरीके से कमरे में प्रवेश कर बाइक की बैटरी और पेट्रोल निकाल लिया। चोरी की इस घटना में युवक को करीब नौ हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

घटना की सूचना मिलने के बाद कांडा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को स्थानीय अराजक तत्वों की ओर से सुनियोजित तरीके से अंजाम दिए जाने की आशंका मान रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने खातीगांव चौकी क्षेत्र में डेरा डालते हुए संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, हिस्ट्रीशीटरों से नशा तस्करों तक निगरानी बढ़ाने के निर्देश

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई लोगों के वाहन घरों से कुछ दूरी पर खड़े रहते हैं। ऐसे में चोरी की घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp