logo

पीएमजीएसवाई सड़कों की समीक्षा, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश,दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने ली विभागीय बैठक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सोमवार को जनपद बागेश्वर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों—बागेश्वर और कपकोट—में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत स्वीकृत, प्रस्तावित सड़कों, डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक कर प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों तक सुगम यातायात की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में जनपद की कई महत्वपूर्ण सड़कों की निविदाएं जारी हो चुकी हैं और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के फेज-4 के अंतर्गत नए सड़क मार्गों के निर्माण से जनपद में संपर्क मार्गों का विस्तार होगा, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को मिलेगा। बैठक में ब्लॉक प्रमुख गरुड़ किशन बोरा, अधिशासी अभियंता बागेश्वर एवं कपकोट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर बागेश्वर में प्रभावी कदम, 52,234 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp