logo

केदारघाटी में मौसम खराब होने से रेस्क्यू में आ रही है दिक्कत , निकाले गये 6,980 श्रद्धालु, हेल्पलाइन नबंर भी हुआ जारी

खबर शेयर करें -

केदारनाथ क्षेत्र में लैंडस्लाइड और अतिवृष्टि के कारण आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। केदारनाथ पैदलमार्ग पर हजारों यात्री फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आज केदारघाटी में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। केदारनाथ के पैदलमार्गों पर रेस्क्यू ऑपरेशन में मौसम रोड़ा बन रहा है, जिसके कारण सेना का MI17 और चिनूक सही से काम नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हरुनाथ मंदिर में दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव संपन्न, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

केदारनाथ पैदलमार्ग में फंसे 6,980 श्रद्धालुओं को अभी तक रेस्क्यू कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किये हैं। तीर्थयत्रियों के परिजन जानकारी के लिए इन नंबरों हेल्पलाइन नंबर 7579257572, 01364- 233387, 8958757335, 01364-297878, 01364-297879, 918078687829, 917579104738, 01364- 233727, 01364- 2331077 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान, दीपक कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जहां पर मार्ग टूटे हुए हैं। उससे ऊपर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर रखा गया है। साथ ही वहां पर अगले 10 से 15 दिनों की रसद पूरी तरह से मौजूद है। उन्होंने कहा कि आज इलेक्ट्रिसिटी और इंटरनेट को बहाल कर दिया गया है। हालांकि अभी कॉलिंग की व्यवस्था नहीं हैं लेकिन इंटरनेट पर व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से केदारनाथ में फंसे हुए लोग अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं।वही उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान को खराब मौसम के चलते रोकना पड़ा है। अब तक इस आपदा में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp