logo

उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन, बागेश्वर इकाई का पुनर्गठन,विनोद खोलिया तीसरी बार निर्विरोध बने जिलाध्यक्ष

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन, बागेश्वर इकाई का द्विवार्षिक चुनाव लकड़ी टाल परिसर में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से पूरी हुई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यक्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

चुनाव में विनोद खोलिया लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व और पिछले कार्यकालों में किये गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी। संगठन में अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी चुने गए।

यह भी पढ़ें 👉  दिलेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दोपहर के समय दिया वारदात को अंजाम

उपाध्यक्ष पद पर ललित मोहन, मंत्री पद पर कुमुद कांडपाल, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह परिहार, संयुक्त मंत्री पद पर देवेंद्र सिंह, संगठन मंत्री पद पर विवेक चमोला तथा प्रचार मंत्री पद पर उमेश चंद्र उपाध्याय निर्विरोध रूप से चुने गए। सभी पदाधिकारियों ने बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम स्वनिधि योजना से फड़ कारोबारियों को मिला संबल

चुनाव के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वन विकास निगम क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और वानिकी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में कर्मचारियों की एकजुटता और संगठन की सक्रियता, कार्यसंस्कृति और सेवा गुणवत्ता को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ कर्मचारियों ने कहा कि संगठन भविष्य में कर्मचारियों और निगम के हितों के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पचना में युवक की मौत, घर में मिला शव; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया बरामद

कार्यक्रम का समापन नवगठित टीम को शुभकामनाओं और संगठन की एकता के संकल्प के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp