logo

आपातकाल की विभीषिका को याद कर बोले वक्ता: लोकतंत्र की रक्षा के लिए सबको रहना होगा सजग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 25 जून को “आपातकाल दिवस” के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया ने की।

गोष्ठी के मुख्य वक्ता पिथौरागढ़ जिला प्रभारी श्री कुंदन सिंह परिहार रहे। उनके साथ मंच पर पूर्व जिला महामंत्री संजय परिहार, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गसयाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क गांव तक पहुंची, फिर भी 11 किमी डोली का सफर, घायल ग्रामीण को बरसात में सड़क तक पहुंचाया

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर के वरिष्ठ नागरिक श्री लीलाधर पांडा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने आपातकाल के समय की विभीषिका को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल ने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को झकझोर कर रख दिया था। नागरिक अधिकारों का हनन, विरोधियों की गिरफ्तारियां, प्रेस की आज़ादी पर रोक और भय का वातावरण उन काले दिनों की पहचान बन गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, हिस्ट्रीशीटरों से नशा तस्करों तक निगरानी बढ़ाने के निर्देश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपकोट विधायक श्री सुरेश गढ़िया ने भी आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर एक काला धब्बा बताया और कहा कि वर्तमान पीढ़ी को इस इतिहास से सबक लेकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, निवर्तमान अध्यक्ष बसंती देव, देवेंद्र गोस्वामी, मथुरा प्रसाद, दयाल कांडपाल, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, विवेक तिवारी, सुनील दोषाद, दयाकृष्ण जोशी, राजकुमार मेहता, भूपेश फर्त्याल, मनोज भौरयाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच बागेश्वर में निकला श्रीकृष्ण का डोला, जगह-जगह फोड़े मटके

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराना और लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp