logo

रेडक्रॉस सोसायटी ने अग्नि पीड़ित परिवार तक पहुंचाई राहत सामग्री

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कपकोट तहसील के फरसाली वल्ली गांव में गैस सिलेंडर फटने से प्रभावित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस हादसे में आनंदी देवी का रसोईघर (किचन) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  36 लाख के गबन में डाकपाल को तीन साल की सजा, लाखों का अर्थदंड

घटना की जानकारी मिलते ही रेडक्रॉस सोसायटी की टीम पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आई। रेडक्रॉस के स्वयंसेवक भूपाल कोरंगा एवं सुंदर गढ़िया ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडे ने बताया कि रेडक्रॉस का उद्देश्य आपदा एवं दुर्घटना के समय पीड़ितों की मानवीय पीड़ा को कम करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रेडक्रॉस सोसायटी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगी।स्थानीय लोगों ने रेडक्रॉस टीम के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और संकट की घड़ी में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  युवा खेल महोत्सव और संवाद कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो, हर बूथ पर तैयार होंगे 20 युवा कार्यकर्ता
Ad
Share on whatsapp