logo

मुनस्यारी को जोड़ने वाली रमाड़ी-तेजम सड़क बदहाल, BRO की लापरवाही पर भड़के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
शामा-रमाड़ी-तेजम मोटर मार्ग, जो BRO कपकोट के अधीन है और रमाड़ी गांव के पास से गुजरता है, इन दिनों बदहाली की कगार पर है। हालात ये हैं कि सड़क जगह-जगह से पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। यह सड़क मुनस्यारी क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन उसकी दुर्दशा देखकर लगता है कि विभाग किसी बड़ी दुर्घटना की प्रतीक्षा कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, बागेश्वर में फायर हाइड्रेंट की जांच

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सड़क की जर्जर हालत से अवगत कराया गया, मगर कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई। इस कारण यात्रियों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल मुनस्यारी के पर्यटन विकास की रीढ़ है, बल्कि आसपास के हजारों ग्रामीणों की जीवन रेखा भी है। मगर सड़क की हालत देखकर लगता है कि अधिकारी और सरकार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 32 वाहन चालकों के चालान

फर्स्वाण ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र इस सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो वह स्थानीय जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीओ कपकोट ने कमेड़ी देवी और रीमा चौकी का किया औचक निरीक्षण

ग्रामीणों की भी मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कर इसे यातायात योग्य बनाया जाए, ताकि न सिर्फ स्थानीय लोगों को राहत मिले, बल्कि क्षेत्र का पर्यटन भी प्रभावित न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp