logo

राहुल का चयन हुवा भारतीय कबड्डी टीम मे

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर के कबड्डी खिलाडी राहुल बोहरा का चयन अंडर 18 भारतीय कबड्डी टीम मे हुवा है, भारतीय कबड्डी टीम 19 अक्टूबर से बहरीन मे युथ एशियाई खेलो मे प्रतिभाग करेगी। राहुल ऊधम सिंह नगर के उभरते हुए खिलाडी है इससे पूर्व मे वह 2021 व 2022 मे भी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता मे काँस्य पदक प्राप्त कर चुके है। राहुल ने कबड्डी खेलना 2020 मे शुरू किया था उनके कोच गौरव उपाध्याय ने बताया राहुल बहुत मेहनती खिलाडी है लगातार 5 वर्ष से कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहे है. राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय ऊधम सिंह नगर कबड्डी संघ के अध्यक्ष सरदार मेजर सिंह,उत्तराखंड कबड्डी संघ अध्यक्ष महेश जोशी, सचिव चेतन जोशी,नितिन कुमार अपने कोच गौरव उपाध्याय व कोच विशाल सिंह को दिया है।

Share on whatsapp