logo

प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लीग के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यू-कॉस्ट) देहरादून के तत्वावधान में प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन शनिवार को पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्विज में आधुनिक विज्ञान, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता की शुरुआत बहुविकल्पीय प्रश्नों की लिखित परीक्षा से हुई, जिसके बाद इगनिशन राउंड, रेपिड फायर राउंड, एमसीक्यू राउंड तथा बजर राउंड के माध्यम से प्रतिभागियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

क्विज प्रतियोगिता में उ.मा.वि. पंतक्वैराली की टीम — रोहित पांडा, हर्षित गुरूरानी, निशा पांडा व गौरव मिरौला — ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिम कार्बेट इंटरनेशनल स्कूल, बागेश्वर की टीम — आदित्य तिवारी, भरत भट्ट, प्रियंका मेहता व लक्षिता पाठक — द्वितीय स्थान पर रही, जबकि उ.मा.वि. आरे की टीम — गायत्री आर्या, गरिमा बिष्ट, कविता नेगी व गरिमा मेहरा — तृतीय स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की खोज में रेस्क्यू अभियान, फॉरेंसिक टीम द्वारा किया मिसिंग पॉइंट का निरीक्षण

विजेता टीम उ.मा.वि. पंतक्वैराली को जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी राज्य स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसका आयोजन 20वां राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन–2025 के साथ देहरादून में प्रस्तावित है।

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता यूपी के पर्यटक की तलाश जारी, बागेश्वर पुलिस का सघन रेस्क्यू अभियान

प्रतियोगिता का संचालन संगम साह और रवि मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जगदीश जोशी, कविता हरकोटिया, महिपाल खेतवाल, राजेश आगरी, ए.आर. पाल और नारायण राम सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp