logo

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्यायालय बागेश्वर में बार संघ के अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला जज पंकज तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला जज ने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संदर्भित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों की सहमति से मामलों का सरल और त्वरित निस्तारण किया जा सकता है।
उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को अपने-अपने न्यायालयों से अधिक से अधिक सुसंगत प्रकरणों की पहचान कर लोक अदालत के लिए संदर्भित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पक्षकारों के साथ प्री-सिटिंग आयोजित कर मामलों के आपसी सहमति से निस्तारण की संभावनाएं तलाशने को कहा।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों से लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण में सहयोग करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुष केंद्रों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, नजदीकी केंद्रों से चिकित्सकों की तैनाती के निर्देश
Ad
Share on whatsapp