logo

पुलिस टीम को सरयू नदी में बही दो महिलाओं में भतीजी का मिला शव, चाची का नहीं चला पता,

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कल सरयू नदी में वही महिलाओं में से एक का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरी का अब तक पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है।

रविवार को दफौट क्षेत्र के स्यालडोबा निवासी जीवंती पांडे पत्नी हरीश चंद्र पांडे अपनी मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता भतीजी ज्योति पाठक पुत्री शंकर दत्त पांडे को लेकर बागेश्वर आई थी। वह अपनी भतीजी के साथ चौरासी जा रही थी। अचानक विकास भवन के समीप उसकी भतीजी ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। भतीजी को नदी में बहता देख चाची भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ी। सूचना मिलने के बाद से लगातार पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम महिलाओं की खोजबीन कर रही थी। सोमवार को पगना के समीप भतीजी का शव प्राप्त हुआ। रेस्क्यू टीम ने शव को निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जेएस ढकरियाल ने बताया कि दूसरी महिला की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp