logo

पुलिस टीम ने 36 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

प्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की ओर से चलाई जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसओजी और लालकुआं पुलिस की टीम ने 36 लाख रुपए से अधिक की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विद्यार्थियों के समग्र आकलन के लिए दक्षता आधारित मूल्यांकन अनिवार्य: कमलेश्वरी मेहता

एसएसपी प्रहलाद मीणा के कुशल नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत एसओजी प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुभाष नगर बैरियर में वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके-01बीजी- 1896 को रोककर चैक किया तो वाहन में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 122.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 36,67,800 बताई गई है। पुलिस टीम ने आरोपी जसवंत सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी लालपुर, गुरुद्वारा वाली गली, थाना किच्छा, उधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

Share on whatsapp