logo

पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी की छत से गिरकर हुई मौत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी की छत से गिरकर मौत हो गई। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोतवाल कैलाश सिंह नेगी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में शनिवार की रात महिलाओं का थर्टी फर्स्ट का कार्यक्र चल रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन में तैनात मासी, अल्मोड़ा जिले के आनंद सिंह बिष्ट (36) पुत्र भगवत सिंह बिष्ट के कमरे की बिजली लाइन खराब हो गई। बिजली में आई खराबी चेक करने गए और छत से नीचे गिर गए। उनके सिर में गहरी चोट लग गई। पुलिस के अन्य साथी भी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp