logo

विधायक कपकोट और महिला के खिलाफ गलत बयानबाजी के मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट विधायक और एक महिला के खिलाफ कथित गलत बयानबाजी के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के घर सहित निर्धारित स्थानों पर मुनादी कराई।

थाना कपकोट में दर्ज एफआईआर संख्या 44/2026, धारा 79 बीएनएस के मामले में नामजद आरोपी जगदीश उर्फ जग्गा गोस्वामी पुत्र आनंद गिरी, निवासी मानीखेत, थाना कोतवाली बागेश्वर, 30 जुलाई से लगातार फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में मारपीट, एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रेम दानू गंभीर घायल, प्रेम दानू ने लगाया हमले का आरोप, सौरभ जोशी ने नकारे आरोप

आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस ने न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) तथा धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा संबंधी आदेश प्राप्त किए। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में तीन अगस्त को विवेचक ने आरोपी के निवास स्थान एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर नियमानुसार मुनादी कराई।

यह भी पढ़ें 👉  दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन मुखर, ब्लॉक मुख्यालयों में की तालाबंदी

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।

Share on whatsapp