logo

बागेश्वर में पुलिस ने चार किलो चरस के साथ तीन को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में एसओजी टीम ने चार किलो से अधिक चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग अलग दो मामलों में पकड़ी गई चरस की कीमत चार लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि समण मंदिर बिलौना के पास राकेश पुत्र आजाद के कब्जे से 0.580 ग्राम और जगवीर पुत्र रणवीर से 1.432 किलो अवैध चरस बरामद की गई। आरोपित हरियाणा, रोहतक जिले के गांधरा निवासी हैं। चरस की कीमत 2,12000 रुपये आंकी गई है।

वही एक अन्य मामले में मंडलसेरा बायपास से मोबिन पुत्र जरीफ अहमद निवासी केलाखेड़ा, यूएस नगर से 2.04 किलो चरस बरामद की गई है। इस चरस की कीमत दो लाख चार हजार रुपये आंकी गई है। टीम में एसओजी के कुंदन सिंह रौतेला, राजभानु बिष्ट, रमेश सिंह, संतोष सिंह, राजेश भट्ट, राजेंद्र प्रसाद मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp