बागेश्वर। पंडित बद्री दत्त पांडे परिसर बागेश्वर में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर उमेश शाही निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं अन्य पदों के लिए हुए चुनाव में छात्र-छात्राओं ने मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष छात्र पद पर गजेंद्र शाह ने 297 मतों के अंतर से जीत हासिल की। गजेंद्र शाह को 607 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कपिल कुमार को 310 मत प्राप्त हुए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कोमल बिष्ट ने 214 मतों से जीत दर्ज की। कोमल बिष्ट को 576 मत मिले, जबकि बबीता आर्या के पक्ष में 362 मत पड़े। महासचिव पद पर अखिल परिहार विजयी रहे। उन्होंने 85 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अखिल परिहार को 512 मत मिले, जबकि ललित कुमार को 427 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर पूजा भट्ट ने जीत दर्ज की। पूजा भट्ट को 379 मत मिले, जबकि प्रिया भंडारी को 249 और रिया कोहली को 295 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद रोचक रहा। अनामिका और रोलिका साह को बराबर 427-427 मत प्राप्त हुए। इस पद के परिणाम को लेकर आगे की निर्वाचन प्रक्रिया महत्वपूर्ण रहेगी।सांस्कृतिक सचिव पद पर विनय कुमार ने 168 मतों से जीत हासिल की। विनय कुमार को 539 मत मिले, जबकि नेहा दानू को 371 मत प्राप्त हुए।विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नीरज जोशी ने शानदार जीत दर्ज की। नीरज जोशी को 746 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी दिया नगरकोटी को 226 मत प्राप्त हुए। नीरज जोशी ने 520 मतों के अंतर से जीत हासिल की।







