logo

एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती बने भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

बागेश्वर/ गरुड़: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली जी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए गरुड़ क्षेत्र के युवा नेता एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए … Read more

कांडा में एनएसयूआई का दबदबा बरकरार, लक्ष्मी बनीं अध्यक्ष

बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी ने 103 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ललिता को 32 मत मिले। वहीं संयुक्त सचिव पद पर चांदनी कर्म्याल को 118 मत मिले, जबकि चांदनी को 33 मत प्राप्त हुए। महाविद्यालय में उपाध्यक्ष … Read more

कपकोट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के तेज सिंह रावत अध्यक्ष निर्वाचित

कपकोट। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। घोषित परिणामों में एनएसयूआई के तेज सिंह रावत ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊषा को 36 मतों के अंतर से हराया। चुनाव में कुल 358 मतदाताओं में से 310 ने … Read more

गरुड़ महाविद्यालय में NSUI का दबदबा, अंजली कबडोला अध्यक्ष निर्वाचित

गरुड़ बागेश्वर। गरुड़ महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होते ही परिसर में चुनावी तस्वीर साफ हो गई। NSUI की अध्यक्ष प्रत्याशी अंजली कबडोला ने 44 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। अंजली कबडोला को 238 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी मनीषा को 194 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष … Read more

उमेश शाही निर्विरोध अध्यक्ष, गजेंद्र शाह और कोमल बिष्ट समेत अन्य प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

बागेश्वर। पंडित बद्री दत्त पांडे परिसर बागेश्वर में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर उमेश शाही निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं अन्य पदों के लिए हुए चुनाव में छात्र-छात्राओं ने मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की … Read more

छात्रसंघ चुनाव में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप पर राज्य आंदोलकारियों एवं पूर्व छात्र नेताओं की चिंता

कहा-शिक्षण संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा बनाने से बिगड़ रहा माहौल, हिंसा की घटनाएं छात्रों के भविष्य के लिए भी खतरा बागेश्वर। डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और पूर्व छात्र नेताओं ने चिंता जताई है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बढ़ते … Read more

रोजगार मेले में 72 अभ्यर्थी द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट, 05 का मौके पर चयन

बागेश्वर, जिला सेवायोजन कार्यालय, बागेश्वर की ओर से मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कमेड़ी में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 10 नियोजक कंपनियों के एचआरओ/प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए। रोजगार मेले के लिए कुल 185 रोजगार प्रत्याशियों द्वारा ऑनलाइन/ऑफलाइन पंजीकरण कराया गया, जिनमें … Read more