logo

बागेश्वर में 17 नए पराविधिक कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को 17 नवनियुक्त पराविधिक कार्यकर्ताओं (पीएलवी) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर कार्यक्रम जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज तोमर के मार्गदर्शन में हुआ। शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल चंद्र शेखर मिश्रा ने पीएलवी को महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कानूनों के प्रावधानों और जरूरतमंदों तक कानूनी सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया समझाई। रिटेनर अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने नालसा की विभिन्न योजनाओं, साइबर अपराध, मादक पदार्थों के दुष्परिणाम, नालसा हेल्पलाइन 15100 और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पीएलवी को जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के तहत प्राप्त दावे-आपत्तियों के निस्तारण की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी
Ad Ad
Share on whatsapp