logo

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी, प्रभावित परिवारों का हुआ सम्मान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बागेश्वर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए उससे प्रभावित परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

गोष्ठी के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने विभाजन के दौरान हुई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारत विभाजन की त्रासदी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस उन लाखों लोगों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने विभाजन की पीड़ा झेली।

यह भी पढ़ें 👉  बनेगांव के जंगल में मिला 81 वर्षीय बुजुर्ग का शव

कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी बसंत जोशी, मथुरा प्रसाद, दीपक गस्याल, रेखा गोस्वामी, सीआर आर्य, हरीश रावत, संजय परिहार, गिरीश परिहार, रघुवीर दफौटी और विवेक तिवारी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर लेंगे भाग

इस अवसर पर विभाजन से प्रभावित परिवारों की ओर से हरीश सोनी, पंकज नंद राजयोगी और किशोर कुमार उपस्थित रहे। उन्हें सम्मानित करते हुए उनके परिवारों द्वारा झेली गई पीड़ा, संघर्ष और विस्थापन को नमन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा के लिए सौंपा सम्मान

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी और संजय परिहार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp