logo

एनएसयूआई के 55वें स्थापना दिवस पर गरुड़ महाविद्यालय में वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

खबर शेयर करें -

गरुड़ (बागेश्वर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय, गरुड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा पांच गमले भी सप्रेम भेंट किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर ममता गोस्वामी (सह सचिव छात्रसंघ), विशाल फर्स्वाण (सामाजिक कार्यकर्ता), दिवाकर तिवारी (जिला महासचिव), भानु रावत (ब्लॉक अध्यक्ष छात्रसंघ), मनीषा गाड़िया, कविता रावल सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रसव के दौरान नवजात की मौत, महिला की बमुश्किल बची जान बच्चेदानी फटने से बिगड़ी स्थिति, चिकित्सकों ने तत्काल उपचार कर बचाई महिला की जान
Ad Ad
Share on whatsapp