logo

बंद होने की कगार से फिर गुलजार हुआ गोलना का प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीणों के प्रयास से लौटी रौनक

कपकोट (बागेश्वर)। जनपद बागेश्वर के कपकोट तहसील अंतर्गत गोलना गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जो छात्र संख्या शून्य होने के कारण बंद होने की कगार पर पहुंच गया था, अब एक बार फिर बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास ने इस विद्यालय को नया जीवन दे दिया … Read more

जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनेगा क्रेच, जिलाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

बागेश्वर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर में प्रस्तावित बच्चों के क्रेच निर्माण हेतु चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रेच के लिए उपलब्ध कराए जा रहे स्थान का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया … Read more

वन भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

बागेश्वर: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क एवं अन्य विकास कार्य वन भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित न … Read more

वाछम गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत वाछम के ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह दानू के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र … Read more

एनएसयूआई के 55वें स्थापना दिवस पर गरुड़ महाविद्यालय में वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

गरुड़ (बागेश्वर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय, गरुड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा पांच गमले भी सप्रेम भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा … Read more

खोलियागांव की छात्रा ईशिका उप्रेती का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा खोलियागांव की होनहार छात्रा ईशिका उप्रेती ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलियागांव की छात्रा ईशिका का चयन प्रतिष्ठित विद्याज्ञान की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा के माध्यम से हुआ है, जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित … Read more

एनएसयूआई के 55वें स्थापना दिवस पर कपकोट में “रन फ़ॉर रोज़गार” क्रॉस कंट्री दौड़, युवाओं ने दिखाई भागीदारी

कपकोट। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर कपकोट क्षेत्र में “रन फ़ॉर रोज़गार” क्रॉस कंट्री दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे के प्रति जागरूक करना और उन्हें एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना … Read more