logo

बिजली बिलों के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका बिजली विभाग का पुतला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज बिजली विभाग की कथित मनमानी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए विभाग का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं से मानकों के विपरीत बिल वसूल रहा है, जो आम जनता और छात्रों के साथ अन्याय है।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया ने कहा कि बिजली विभाग लगातार वास्तविक खपत से अधिक बिल भुगतान करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने मांग की कि विभाग तत्काल इस तरह की वसूली बंद करे और उपभोक्ताओं से केवल उतनी ही राशि ली जाए, जितनी बिजली का वास्तव में उपभोग किया गया हो।
छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने कहा कि बढ़ते बिजली बिलों से छात्र और आम लोग परेशान हैं। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। साथ ही एनएसयूआई ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जनता को राहत दिलाने की मांग की है। इस मौके पर राहुल बाराकोटी, पंकज कुमार, नीरज जोशी, हरीश गढ़िया, कमलेश कपकोटी, सचिन पांडे, राहुल खेतवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना
Ad
Share on whatsapp