logo

बिना अनुमति नाम घसीटने पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, नगर अध्यक्ष को नोटिस — सात दिन में मांगा जवाब

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नगर अध्यक्ष कवि जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें उन्होंने कोतवाल को सौंप ज्ञापन में उनका नाम बगैर उनके संज्ञान में डाले लिखा है, जो गैर कानूनी है। आपसी विवाद में उनके नाम का उपयोग करना ठीक नहीं है। उन्होंने सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड क्रांति दल, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सोमवार को संरक्षक नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, महामंत्री अनिल कार्की ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक मई को जारी नोटिस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोटिस में वर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नगर अध्यक्ष ने 30 मई को कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्हें बगैर सूचित किए उनका नाम डाला है, जो सरासर गैर कानूनी है। नगर अध्यक्ष ने आपसी रंजीश में उन्हें घसीटा। प्रदेश अध्यक्ष के नाम से रिपोर्ट करना धोखाधड़ी और गैर कानूनी कृत्य है। यदि सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण नहीं भेजा तो अनुशासनहीनता और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में खनन पर रोक लगाने की मांग, जिला कार्यालय में किया प्रदर्शन

इधर कवि जोशी ने कहा कि संगठन को कमजोर करने के लिए अफवाह फैलाई जा रही है। उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। प्रदेश अध्यक्ष वर्मा ने नगर अध्यक्ष के जिला बंद करने की चेतावनी को भी सिरे से खारिज किया है। बगैर प्रदेश अध्यक्ष को संज्ञान में लिए जिला बंद नहीं हो सकता है। साथ ही वर्मा ने पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी व वर्तमान नगर अध्यक्ष से आय-व्यय का हिसाब भी देने को कहा है।

Share on whatsapp