बागेश्वर। दाड़िमखेत निवासी 32 वर्षीय नीमा देवी पत्नी प्रकाश सिंह को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यह उनका चौथा प्रसव था। प्रसव के दौरान अचानक जटिलता उत्पन्न होने से उनकी स्थिति गंभीर हो गई। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद महिला की जान बचा ली गई, जबकि नवजात को नहीं बचाया जा सका। जानकारी के अनुसार, प्रसव के दौरान महिला की बच्चेदानी फटने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई। चिकित्सक डॉ. रीमा की देखरेख में तत्काल उपचार शुरू किया गया।चिकित्सकीय टीम ने आवश्यक उपचार करते हुए काफी प्रयास किए, जिसके बाद महिला की हालत को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि, जटिलता के चलते नवजात की मौत हो गई।
नीमा देवी के पहले से तीन बेटियां हैं। चौथे प्रसव के दौरान हुई इस घटना के बाद परिजनों में चिंता और मायूसी का माहौल है। चिकित्सकों की तत्परता से महिला की जान बचने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








