बागेश्वर : नवागत जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने 21 वें जिलाधिकारी के रूप में आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जिले में चल रहे विकास कार्यों को समयवद्धता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा। जन शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
जिला सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य सड़क उनकी प्राथमिकता में रहेगा। प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने की दिशा में सरकार के विजन को धरातल में उतारना है। सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्ययोजना बनाकर सभी चिकित्सा लयों में चिकित्सको की तैनाती व पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। नगर क्षेत्र में आवारा जानवरों के निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा व पार्किंग की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में द्रुत गति से कार्य कराया जाएगा। जिसमें वहां रह रहे लोगो को सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। जिसका वह खुद मोनिटरिंग भी करेंगी। पर्यटन क्षेत्रो के विकास के किये द्रुत गति से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहेगा। क्लस्टर विद्यालयों निर्माण में तेजी लाई जाएगी। इस दौरान सीडीओ आरसी तिवारी एडीएम एएस नबियाल आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व उन्होंने कोषागार का निरीक्षण कर डबल लॉक का निरीक्षण कर कोषागार का चार्ज लिया।








