logo

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस बुनकरों एवं शिल्पकारों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र, बागेश्वर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदर सिंह बिष्ट, सदस्य, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इन प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत बुनकरों एवं शिल्पकारों को नई पहचान मिली है तथा उनके उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बुनकरों से पारंपरिक शिल्प को आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुंभ में फल्यांटी ने जीती विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी, मिला एक लाख का पुरस्कार

महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अमित सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वदेशी आंदोलन की गौरवशाली परंपरा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक है। बताया कि व्यापक हस्तशिल्प क्लस्टर विकास योजना के माध्यम से बुनकरों एवं शिल्पकारों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, विपणन सहायता तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में अपने उत्पादों के प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बुनकरों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन मुखर, ब्लॉक मुख्यालयों में की तालाबंदी

कार्यक्रम के दौरान व्यापक हस्तशिल्प क्लस्टर विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला बुनकरों एवं शिल्पकारों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल डायमंड ने गोवा को 7-0 से रौंदा, फाइनल में बनाई जगह

इस अवसर पर सदस्य क्षेत्र पंचायत दान सिंह बिष्ट, सहायक प्रबंधक कैलाश चंद्र तिवारी सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बुनकर, शिल्पकार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp