logo

मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान अभियान के तहत बूथ संख्या 91 पर वृक्षारोपण व लोकतंत्र सशक्तिकरण का संकल्प

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्वीप टीम के तत्वावधान में मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ संख्या 91 राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीना में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र सशक्तिकरण को एक सूत्र में पिरोते हुए प्रतिभागियों ने छायादार, शोभादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखरेख एवं संरक्षण की शपथ ली और साथ ही लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु अपने मताधिकार के प्रयोग का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय चेतना फैलाना था, बल्कि मतदाता जागरूकता को भी नई दिशा देना रहा। इस मौके पर पूर्व प्रधान रवि शंकर बिष्ट, चंद्रशेखर बडशीला, कैलाश खुल्बे, विनोद खोलिया, बीएलओ नंदी जोशी, उपेंद्र जोशी, वैभव जोशी, सौरभ जोशी, सुरेश पांडे, स्वीप प्रभारी उमेश जोशी, अनिल पांडे और सुरेश चंद्र लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,भाषण में आर्यन और क्विज में हर्षिता ने हासिल किया प्रथम स्थान
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp