logo

नगर पालिका ने पॉलिथीन का प्रयोग करने पर तीन दुकानदारों का काटा चालान

खबर शेयर करें -

शासन के आदेश के बाद नगर पालिका ने नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानदारो पर पॉलीथिन का उपयोग करने पर पालिका ने उनसे 2900 रुपये हर्जाना वसूला। साथ ही भविष्य में दोबारा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। पालिका के अभियान के बाद पॉलीथिन का उपयोग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

मालूम हो कि शासन ने पूरे प्रदेश में सिंगल यूज पॉलीथिन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश नगर पालिका, नगर निगम व नगर पंचायतों को दिए हैं। नगर पालिका के ईओ सतीश कुमार के निर्देश के बाद पालिका कर्मियों ने नगर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। प्रभारी सफाई निरीक्षक रजत कुमार के नेतृत्व में अभियान चला। इस दौरान तीन दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करते धरे गए। इन दुकानदारों से 2900 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में नंदन सिंह चिलवाल, दीवान परिहार, महिराज खेतवाल आदि शामिल थे। ईओ सतीश ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पालिका ने इस साल अप्रैल से अब तक 17400 का चालान किया है। उन्होंने बताया कि जो भी दुकानदार प्लास्टिक के गिलास और पॉलीथिन का उपयोग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp