logo

WPL के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीता पहला खिताब

खबर शेयर करें -

महिला आईपीएल यानी डब्लूपीएल 2023 के इस पहले सीजन के फाइनल में मुंबई इंडियस की टीम ने कमाल कर दिया हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 विकेट से रौंदकर पहले सीजन का खिताब जीत लिया हैं। इस तरह उन्होने रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, बागेश्वर में फायर हाइड्रेंट की जांच

मुंबई इंडियंस महिला टीम ने महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमीनप्रीत कौर की नेतृत्व वाली मुंबई इंडियस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात देकर इस खिताब को अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 23 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 16 लोगों के चालान

फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 20 ओवर में 132 रनों का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 3 विकेट खोकर आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई की इस जीत में जहां गेंदबाजी से वोन्ग और मैथ्यूज ने 3-3 विकेट लेकर कमाल किया तो वहीं बल्ले से कप्तान हरमीनप्रीत सिंह (37 रन, 39 गेंद) और ब्रंट (60) ने शानदार नाबाद रहते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

Share on whatsapp