logo

स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक लोगो ने लिया लाभ दर्जा मंत्री व विधायक ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।। बागेश्वर में स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में विशेष स्वास्थ्य एवं दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन को स्वास्थ्य जांच, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, नेत्र परीक्षण और निःशुल्क दवा वितरण सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 400 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार आम जन को सस्ता व सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन कर रही है। जिससे आम जन को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने में सुविधा मिल रही है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ रहा है। उन्होंने शिविर को सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल बताया।
शिविर में मानसिक रोग, ईएनटी सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
विधायक पार्वती दास ने कहा कि शिविर काफी उपयोगी है। यहां ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श मिल रहा है, जिनकी सेवाएं सामान्य दिनों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग और ईएनटी जैसे विशेषज्ञों से जांच एवं परामर्श की सुविधा एक ही स्थान पर मिलना लोगों के लिए काफी राहत की बात है।जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने कहा कि शिविर में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान हो रहा है। एक ही स्थान पर कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलने से आमजन को काफी सहूलियत हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में आम जन की सुविधाओं के लिए बैजनाथ व कपकोट में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है। इस पहल के तहत आयोजित शिविर ने दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और आमजन को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराईं गयी है।। जिससे जरूरतमंदों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इस दौरान प्रमुख किशन बोरा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सपना राजपूत, जनार्दन लोहनी, घनस्याम जोशी आदि मौजूद थे।

Share on whatsapp