logo

मानसिक रूप से परेशान महिला ने बीमार बालिका को किया तीन दिन घर मे किया बंद

खबर शेयर करें -

कपकोट में मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने अपनी बीमार बच्ची को तीन दिन तक भूखा प्यासा कमरे में रखा । इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को जानकारी दी। जिसके आदेश पर पुलिस ने बालिका को कपकोट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है, बालिका नाबालिग बताई जा रही है।

कपकोट निवासी रीता देवी के पति मदन मोहन उपाध्याय का 17 साल पूर्व निधन हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगी थी। जिस पर रीता की पुत्री का कस्तूरबा गांधी इंटर कालेज में प्रवेश किया गया, परंतु रीता देवी उसको स्कूल से घर ले आई जिससे बालिका भी अवसाद में रहने लगी। कुछ माह पूर्व रीता ने बालिका को घर में कैद कर दिया, जिससे वह काफी अस्वस्थ हो गई। ग्रामीणों की पहल पर पुलिस व जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बालिका को हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा जहां उसका इलाज चल रहा था। इधर, तीन दिन पूर्व बालिका अपने घर आ गई। बताया जा रहा है कि महिला ने तब से बालिका को घर के एक कोने में सुला दिया तथा वह भूखी प्यासी रही। मंगलवार को जब इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश जोशी को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी नवीन कपकोटी, पूर्व क्षेपं सदस्य तारा कपकोटी, कुंदन कपकोटी समेत जिला प्रोबेशन अधिकारी हेम तिवारी व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को दी तथा थानाध्यक्ष प्रताप सिंह के साथ जाकर बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती किया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp