logo

गरुड़-गनी मार्ग पर मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार घायल,युवक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर/गरुड़: गरुड़ से गनी गांव की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन गनी गांव के ‘तोक गूम’ के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे गहरी खाई में समा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर रेल लाइन की मांग को लेकर तेज होगा आंदोलन, दीपावली बाद बनेगी व्यापक रणनीति

घायलों की पहचान वाहन चालक रविंद्र सिंह (35) पुत्र बलवंत सिंह, सुनीता नेगी उर्फ जानकी (45) पत्नी मोहन सिंह, उनके पुत्र कार्तिक नेगी (18) तथा रघुवीर सिंह (40) पुत्र भागचंद्र सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सभी घायलों में 18 वर्षीय कार्तिक नेगी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। कार्तिक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से युवक को एयरलिफ्ट कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, ताकि समय रहते उसे विशेष चिकित्सा सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, बागेश्वर में फायर हाइड्रेंट की जांच

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, मनोज बचखेती और मनोज ओली सहित कई जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जानकर उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़िया खदानों को खुलवाने के लिए समर्थन में उतरी कांग्रेस, खनन शुरू कराने की मांग

फिलहाल अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण घायलों की हरसंभव सहायता में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp