logo

त्यौहार में मायके आई विवाहिता ने मौत को लगाया गले, सदमे में परिवार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में आत्महत्या का ग्राफ थम नहीं रहा है, पन्द्रपाली गांव की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इस प्रकरण में राजस्व और पुलिस टीम जांच में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों की पहचान के लिए घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

हरेला त्यौहार में ससुराल से मायके आई पन्द्रपाली निवासी एक महिला ने देर रात अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी अभी एक वर्ष पहले ही हुई थी। हरेला पर्व के मौके पर वह अपने पति के साथ ससुराल से अपने मायके आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं नवविवाहिता की आत्महत्या से परिवार में शोक में डूबा है। तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं है राजस्व और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

Share on whatsapp