logo

खुले में मीट अपशिष्ट फेंकने वालों पर शिकंजा, 12 व्यापारियों से वसूला जुर्माना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : नगर क्षेत्र में खुले में मीट अपशिष्ट फेंके जाने की शिकायतों के तहत धीरज कांडपाल अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली बैजनाथ एवं पशुपालन विभाग गरुड़ की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान मीट व्यवसायियों को कड़े निर्देश दिए गए कि भविष्य में यदि मीट अपशिष्ट खुले में फेंका गया तो संबंधित दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि खुले में अपशिष्ट फेंकने से विभिन्न संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव कुमार ने मीट प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी मानकों की जानकारी देते हुए बताया कि दुकानों में स्वच्छ पानी की व्यवस्था, उपकरणों की नियमित सफाई, मीट को साफ कपड़े से ढककर रखना, काले शीशों का प्रयोग, जालीदार दरवाजे तथा टाइल्स युक्त दुकान होना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान खुले में मीट अपशिष्ट फेंकने के मामले में 12 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा ₹5,200 का अर्थदंड वसूला गया। इस अभियान में डॉ. शिव कुमार, सब इंस्पेक्टर उमेश सिंह, राजेंद्र रौतेला, किशन सिंह बिष्ट, दीपक वर्मा, गणेश सिंह सजवान एवं अजय कुमार सहित नगर पंचायत गरुड़ के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विजिलेंस का बड़ा एक्शन,तहसील सितारगंज के दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Ad
Share on whatsapp