logo

बागेश्वर : सात जनता दरबार पहुंचे, फिर भी नहीं पूरी हुई मांग,सड़क को लेकर स्यालडोबा के ग्रामीणों का प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आयुर्वेदिक अस्पताल और स्कूल तक लिंक मार्ग नहीं बनने से नाराज कांडे स्यालडोबा क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सात बार जनता दरबार में गुहार लगाने के बावजूद आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी नाराजगी है।

प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित कांडे स्यालडोबा गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। मोटर मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की करीब 450 की आबादी सड़क सुविधा के अभाव का खामियाजा भुगत रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू किनारे सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि आयुर्वेदिक अस्पताल और स्कूल तक लिंक मार्ग की मांग को लेकर वे सात बार जनता दरबार में अपनी समस्या उठा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीण खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन

सभा में बुजुर्ग महिला विद्या देवी ने भावुक होकर कहा कि वर्षों से उन्हें चार से पांच किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है और बुढ़ापे में भी यह मजबूरी खत्म नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे पढ़ाई के लिए बाहर रह रहे हैं, लेकिन दुर्गम रास्तों के कारण गांव आने से कतराते हैं। उन्होंने इच्छा जताई कि जीवन के अंतिम पड़ाव में गांव तक सड़क बनती हुई देख सकें।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें: प्रभारी मंत्री

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान आरसी तिवारी, विपिन पांडेय, बसंत राम, हयात राम, महेश बाराकोटी, आशा तिवारी, मीरा पांडे, मनीषा जोशी, ममता पांडेय, मीना पांडेय, विद्या पांडेय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp