अल्मोड़ा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अल्मोड़ा में ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा अली अंसारी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़,जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर और प्रदेश मंत्री संदीप बजवा अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और गरीब कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सिकंदर पवार,पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा, प्रदेश मंत्री मोहिउद्दीन अहमद तिवारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को मिले लाभों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।








