logo

राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी टीम में बागेश्वर के मनीष गड़िया का चयन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले के मनीष गड़िया ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उनका चयन राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी टीम में हुआ है। आगामी 35वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 (हरियाणा) में किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड सब-जूनियर बालक कबड्डी टीम प्रतिभाग करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जल बचाओ, वृक्ष बढ़ाओ: चाल-खालों के साथ पौधारोपण का अनूठा मॉडल

मनीष गड़िया को उत्तराखंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उत्तराखंड टीम के कोच भी बागेश्वर से ही हैं गौरव उपाध्याय, जो पिछले दो वर्षों से रुद्रपुर खेल विभाग में कार्यरत हैं और इसी अवधि से मनीष उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बारिश का कहर, 12 सड़कें बंद, बिजली-पानी संकट गहराया, अस्पताल की दीवार ढही

मनीष के चयन पर बागेश्वर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मेहता,सचिव गणेश धपोला ने हर्ष व्यक्त किया है। दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, संजीव खेतवाल और राहुल कपकोटी ने भी उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया
Ad
Share on whatsapp