logo

बागेश्वर में माल्टा महोत्सव का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय माल्टा महोत्सव आयोजित हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने जनपद में माल्टा व नींबू वर्गीय फलों के परंपरागत उत्पादन को वैज्ञानिक पद्धतियों, प्रोसेसिंग एवं प्रभावी विपणन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने माल्टा सहित अन्य उत्पादों के दिल्ली में विपणन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए विभागीय स्तर पर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उद्यान विभाग ने सी-ग्रेड माल्टा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 10 प्रति किलो तथा नींबू व गलगल का सात रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को माल्टा क्षेत्रफल विस्तार, अन्य किसानों को उत्पादन से जोड़ने तथा प्लास्टिक बैग, गमलों में पौध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि उत्पादन, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि आगामी चार-पांच वर्षों में किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप भविष्य निर्माण पर मंथन

विधायक पार्वती दास ने फल-सब्जी उत्पादकों के लिए कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता रेखांकित की। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने स्थानीय नर्सरी विकास पर बल दिया। कार्यक्रम में शंकर फूड प्रोजेक्ट ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। प्रगतिशील किसान रोशन सिंह, शंकर सिंह, हीरा सिंह, चंदन सिंह व राजेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp