logo

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 IFS सीनियर अधिकारियों के तबादले, नीतीश मणि त्रिपाठी बने CF वेस्टर्न सर्कल,विनय भार्गव वन संरक्षक अनुसंधान

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित तबादला सूची आखिरकार जारी हो गई है। शासन ने वरिष्ठ वन सेवा अधिकारियों (IFS) के दायित्वों में भारी फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों के कद बढ़ाए गए हैं, तो कुछ से महत्वपूर्ण विभाग वापस लिए गए हैं।

प्रमुख वन संरक्षकों के पोर्टफोलियो में बदलाव
तबादला सूची के अनुसार, प्रमुख वन संरक्षक (PCCF) कपिल लाल से मुख्य वन संरक्षक पर्यावरण का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब उन्हें सीईओ कैंपा (CAMPA) और नियोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, PCCF एसपी सुबुद्धि से नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी हटा दी गई है; हालांकि, उनके पास वन पंचायत, अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड और निदेशक राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन का पद बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जापान में रोजगार की तैयारी,बागेश्वर के 15 युवा सीख रहे जापानी भाषा

विवेक पांडे और नरेश कुमार को नई जिम्मेदारी
अपर प्रमुख वन संरक्षक (APCCF) विवेक पांडे से वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का जिम्मा वापस लेकर उन्हें परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के साथ CCF एडमिन की अतिरिक्त कमान दी गई है। APCCF नरेश कुमार को भी मुख्य वन संरक्षक प्रशासन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ पुल पर 20 जुलाई तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद, चौंसली लिंक रोड पर गिरने की कगार पर बिजली का पोल बना खतरा

प्रतिनियुक्ति से लौटे अधिकारियों को मिली तैनाती भारत सरकार से प्रतिनियुक्ति काटकर लौटे अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण मोर्चों पर तैनात किया गया है:

सुरेंद्र मेहराः वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ सतर्कता और विधि प्रकोष्ठ का जिम्मा।

नीतू लक्ष्मीः वन संरक्षक यमुना के साथ एडिशनल सीईओ कैंपा की जिम्मेदारी।

मीनाक्षी जोशी बनीं नई नोडल अधिकारी विभाग में मीनाक्षी जोशी को नोडल अधिकारी जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे मानव संसाधन (HR) विभाग वापस ले लिया गया है, लेकिन वे मुख्य कार्यकारी अधिकारी बांस एवं रेशा विकास परिषद के पद पर कार्य करती रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला लोकपर्व पर जौलकांडे में हुआ वृहद वृक्षारोपण, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुशांत पटनायक मुख्य वन संरक्षक पर्यावरण और वनाग्नि (अतिरिक्त प्रभार) पी.के. पात्रों मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन (HR) पंकज कुमार वन संरक्षक दक्षिण एवं क्षेत्रीय प्रबंधक, वन विकास निगम (रामनगर) नीतीश मणि त्रिपाठी वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त आकाश वर्मा वन संरक्षक, नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व विनय कुमार भार्गव वन संरक्षक, अनुसंधान

फेरबदल में सुशांत पटनायक से सामुदायिक वानिकी छीनी गई है, लेकिन उन्हें वनाग्नि जैसे संवेदनशील विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पी. के. पात्रों अब बांस एवं रेशा परिषद के बजाय मानव संसाधन का काम देखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp