logo

चंपावत में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, दो फॉरेस्ट गार्ड ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

चंपावत: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग में कार्यरत दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह मामला मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी (जनपद चंपावत) का है।

विजिलेंस टीम ने जिन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, उनमें भुवन चंद्र भट्ट पुत्र रामदत्त भट्ट और दीपक जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी शामिल हैं। दोनों को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोचा गया, जिसके बाद टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मानवाधिकार संरक्षण व सुशासन पर जागरूकता कार्यक्रम, 40 लोगों ने सौंपे परिवाद

जंगल की लकड़ी के नाम पर मांगी थी ₹40,000 की रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी गौशाला के लिए जंगल से गिरे हुए चीड़ के पेड़ की लकड़ी ले जाने की अनुमति मांगी थी। इसी दौरान दोनों फॉरेस्ट गार्डों ने अनुमति देने के नाम पर उससे ₹40,000 की रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता ने पूरी जानकारी विजिलेंस हल्द्वानी को दी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। योजना के तहत जैसे ही आरोपी फॉरेस्ट गार्डों ने ₹20,000 की पहली किस्त ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  जापानी भाषा सीखेंगे युवा, वैश्विक रोजगार के अवसरों पर फोकस,एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जांच में जुटी विजिलेंस टीम

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, आगे की जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या इस घूसखोरी में विभाग के अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ढप्टी-विजयपुर मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक समेत तीन घायल

विजिलेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, “किसी भी सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से अपील है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो तुरंत सतर्कता अधिष्ठान को सूचित करें।”

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp