logo

कीमू गांव में महिला मंगल दल ने बारातियों की शराब की नष्ट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। क्षेत्र में शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कपकोट के कीमू गांव में महिला मंगल दल ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बारात में आए वाहनों की सघन तलाशी ली और भारी मात्रा में शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मोटर वाहन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहे युवा, 30 से अधिक प्रशिक्षणार्थी ले रहे प्रशिक्षण

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को रातिरकेटी गांव से एक बारात कीमू पहुंची थी। आरोप है कि बाराती अपने साथ शराब लेकर आए थे। जैसे ही इसकी भनक महिला मंगल दल की सदस्यों को लगी, उन्होंने तत्काल एकजुट होकर बारात के वाहनों को रोक लिया। महिला मंगल दल की पुष्पा कोरंगा, प्रेमा दानू और जानकी कोरंगा के नेतृत्व में महिलाओं ने वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान वाहनों से बरामद हुई शराब की बोतलों को महिलाओं ने जमीन पर उड़ेलकर नष्ट कर दिया। महिलाओं ने दो टूक चेतावनी दी कि गांव की शांति भंग करने और बारात की आड़ में नशा परोसने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं के इस कड़े रुख के आगे बाराती बेबस नजर आए, ग्रामीणों ने महिलाओं के इस साहस की सराहना की है। संवाद

Share on whatsapp