logo

साहित्यकर डा. हेम चंद्र दुबे राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में होंगे सम्मानित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर गरुड़। कुमाउनी में उत्कृष्ट लेखन के लिए साहित्यकर डा. हेम चंद्र दुबे को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। आगामी सात नवंबर से रुद्रपर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में डा. दुबे को सम्मानित किया जाएगा।
अब तक दर्जनों पुस्तकों की रचना कर चुके डा. हेम चंद्र दुबे राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट में हिंदी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। डा. दुबे का कुमाउनी में बाल कविता लेखन पुरस्कार, बाल कहानी लेखन पुरस्कार तथा कुमाउनी रिपोतार्ज व निबंध लेखन पुरस्कार 2025 के लिए चयन हुआ है। गत वर्ष डा. दुबे को पुनर्नवा महिला समिति हल्द्वानी द्वारा भी उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी डा. दुबे को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। अनेक छात्र उनके निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। पांच छात्र शोध कर चुके हैं। साहित्य लेखन के अलावा डा. दुबे रंगमंचीय कलाकार भी हैं। गरुड़ में आयोजित होने वाली रामलीला में वे कई पात्रों की भूमिका निभाते हैं। पुरस्कारों के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों व साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है।

Share on whatsapp