logo

भागीरथी सूर्य मोटर्स के आसपास रोज शाम दिख रहा तेंदुआ स्थानीय लोगों में दहशत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। शहर क्षेत्र में स्थित भागीरथी सूर्य मोटर्स के आसपास प्रतिदिन शाम 5 बजे के बाद तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार बीते कई दिनों से तेंदुआ इस क्षेत्र में घूमता नजर आ रहा है, जिससे व्यापारियों, कर्मचारियों और राहगीरों में भय व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि शाम के समय जब बाजार एवं आसपास की गतिविधियाँ बढ़ जाती हैं, उसी दौरान तेंदुआ सड़क के किनारे, झाड़ियों अथवा सुनसान स्थानों के पास दिखाई देता है। कई लोगों ने तेंदुए को अपनी आँखों से देखने का दावा किया है, जिसके बाद लोग सूर्यास्त के बाद घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला लोकपर्व पर जौलकांडे में हुआ वृहद वृक्षारोपण, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

व्यस्त क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से बढ़ा खतरा

भागीरथी सूर्य मोटर्स के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में तेंदुए की लगातार मौजूदगी किसी भी समय गंभीर घटना को जन्म दे सकती है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शाम के बाद दुकानें जल्दी बंद करनी पड़ रही हैं, वहीं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

वन विभाग और प्रशासन से तत्काल संज्ञान की मांग

स्थानीय लोगों ने वन विभाग एवं जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया जाए। लोगों की मांग है कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात की जाए
तेंदुए की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जाएँ। शाम के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। आवश्यक होने पर तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाए

यह भी पढ़ें 👉  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बागेश्वर के सागर थायत

जनता से सतर्क रहने की अपील

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई जाए और लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। भागीरथी सूर्य मोटर्स के आसपास रोजाना तेंदुए की मौजूदगी अब आमजन की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन गया है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन

वन क्षेत्राधिकारी ने कहा हर रोज टीम कर रही है गश्त

वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे ने बताया कि मेरे और टीम के द्वारा क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया गया है। हर दिन हमारी टीम क्षेत्र में गश्त करती है। उन्होंने बताया कि सूर्या मोटर्स के वहां cctv फुटेज के सम्बन्ध वार्ता की गयी जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि हर रोज़ फुटेज में तेंदुआ नहीं दिख रहा है। फिर भी विभाग की टीम गश्त कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp