logo

खरेही में महाष्टमी पर मंदिर प्रांगण में भव्य दीपदान कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। खरेही क्षेत्र में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत महाष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में भव्य दीपदान कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में मां दुर्गा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों और दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठा। दीपदान कार्यक्रम में खरेही क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 22 वाहन चालकों के चालान, एक वाहन सीज

इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष भुवन लोहनी एवं कोषाध्यक्ष पंकज जोशी सहित नितिन तिवारी, भानु तिवारी, अंकित तिवारी, नितेश तिवारी, शरद जोशी, हिमांशु लोहनी और सिद्धार्थ गुरुरानी समेत कमेटी के अन्य सदस्य एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के बीच बदियाकोट के मां भगवती मंदिर में लगी आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान।

महोत्सव के अंतर्गत 19 अक्टूबर को महानवमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, कन्या पूजन, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर हरेला पूजन, भव्य शोभायात्रा एवं मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp