logo

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, बहुली में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजित किया। यह आयोजन जिला जज के मार्गदर्शन में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय संरक्षण का संदेश लेकर माउंट सतोपंथ अभियान रवाना, 7,075 मीटर ऊंची चोटी फतह करने निकला दल

शिविर के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, साइबर क्राइम से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, किशोर न्याय अधिनियम तथा बाल अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और कानूनी जानकारी व्यक्ति को सशक्त बनाती है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विद्यालय में निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शिविर में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू
Ad
Share on whatsapp