logo

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिला न्यायालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

खबर शेयर करें -

ऑनलाइन धोखाधड़ी, भ्रामक विज्ञापन और उपभोक्ता अधिकारों की दी गई जानकारी

बागेश्वर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आमजन को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा 24 दिसंबर 2025 को जिला न्यायालय सभागार में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बढ़ते ऑनलाइन लेनदेन, भ्रामक विज्ञापनों, अनुचित व्यापार प्रथाओं, नकली सामान और साइबर धोखाधड़ी से उपभोक्ताओं को सतर्क करना रहा।
शिविर का संचालन रिटेनर अधिवक्ता त्रिलोक चन्द्र जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टलों, मध्यस्थता प्रकोष्ठों और उपभोक्ता से जुड़े विभिन्न मंचों की जानकारी देते हुए बताया कि जागरूक उपभोक्ता ही शोषण से बच सकता है। साइबर ठगी और निःशुल्क कानूनी सहायता पर जानकारी
इस अवसर पर सिविल जज (जू.डि.)/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर पुनित कुमार ने उपस्थित लोगों को धोखाधड़ी वाले ऑनलाइन सामान, भ्रामक विज्ञापन, साइबर क्राइम और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद नागरिक निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस ने दी तहरीर,16 लोगों पर कार्रवाई की मांग

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर प्रकाश

हंसी रौतेला, सदस्य, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बागेश्वर ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 की प्रमुख धाराओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल, ‘जागो ग्राहक जागो’ ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया।

यह भी पढ़ें 👉  गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला गर्दन, छाती और सिर में चोट

वहीं रमेश सनवाल, सदस्य, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, बागेश्वर ने उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915, जागो ग्राहक जागो पोर्टल तथा प्रिंट मूल्य से अधिक कीमत पर किसी भी वस्तु को न बेचने संबंधी नियमों की जानकारी दी। जागरूक उपभोक्ता बनने की अपील शिविर में वक्ताओं ने आमजन से अपील की कि वे खरीदारी के दौरान बिल अवश्य लें, ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या उपभोक्ता शोषण की स्थिति में निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों व पोर्टलों का सहारा लें। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियां आम उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों को समझने और सुरक्षित रहने में मदद करती हैं।

Share on whatsapp