logo

भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे ठेकेदार, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत जिले में जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई विभाग के माध्यम से कराए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित होने से ठेकेदारों में आक्रोश है। सिविल कॉन्ट्रेक्टर्स सोसायटी जिला-बागेश्वर ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की है।
सोसायटी ने बताया कि पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्यों का मूल्यांकन, हस्तांतरण समेत कई आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, इसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2023-24 से ठेकेदारों का भुगतान लंबित है। भुगतान नहीं होने के कारण ठेकेदारों को मजदूरों की मजदूरी और निर्माण सामग्री का भुगतान करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सोसायटी ने एक सप्ताह के भीतर लंबित भुगतान कराने की मांग की है। भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों ने आंदोलन और सत्याग्रह करने की चेतावनी दी है।
सोसायटी ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर जिला मुख्यालय में आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में सोसायटी की बैठक में निर्णय लिया गया है।

Share on whatsapp