logo

दो माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चाकू कांड का आरोपी

खबर शेयर करें -

चाकू से हमला कर फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, झिरौली पुलिस की कार्रवाई

बागेश्वर। चाकू से हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को झिरौली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जनपद से बाहर चला गया था। पुलिस ने उसे रोहिणी क्षेत्र से दबोचकर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  नरगोली में जंगली सूअर के आतंक पर वन विभाग सतर्क, निगरानी बढ़ाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना झिरौली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दीपक सिंह नेगी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए गर्दन पर धारदार चाकू से हमला किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  वाराणसी की पवित्र मिट्टी लेकर बागेश्वर पहुंची समरसता संकल्प कलश यात्रा

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद झिरौली पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के दिल्ली में होने की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 जून 2026 को रोहिणी सेक्टर-17 स्थित ब्रदर्स कैफे के निकट से आरोपी दीपक सिंह नेगी (31 वर्ष) निवासी ग्राम छानी, थाना झिरौली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में नव-निर्वाचित उपग्राम प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp