logo

छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, एबीवीपी ने उमेश सिंह शाही को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आगामी 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बागेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने इस बार उमेश सिंह शाही को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, छात्र-छात्राओं के हितों, परिसर की मूलभूत समस्याओं के समाधान और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रत्याशी का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ता परिसर में विद्यार्थियों से संपर्क कर रहे हैं और अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार अभियान चला रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में परिसर की चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Share on whatsapp